शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने किये 1.5 लाख से अधिक शेयर आवंटित

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 1.5 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने 12 विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 5 रुपये प्रति वाले 1,59,993 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
इससे पहले 28 अगस्त को कोटक महिंद्रा बैंक ने 9 विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 5 रुपये प्रति वाले ही 2,37,194 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया था।
उधर बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर मजबूती के साथ बंद हुआ। 1,449.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बैंक का शेयर लाल निशान में 1.446.00 रुपये पर खुला। मगर शुरुआत से ही शेयर में मजबूती देखी गयी, जिसके बाद दोपहर करीब सवा 1 बजे 1,478.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में बैंक का शेयर 10.70 रुपये या 0.74% की बढ़ोतरी के साथ 1,459.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार पूँजी 2,78,794.60 करोड़ रुपये है। वहीं बैंक के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सर्वाधिक भाव 1,555.45 रुपये और निचला स्तर 1,002.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!