शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होगी मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के निदेशक मंडल की बैठक

खबरों के अनुसार 23 सितंबर को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

खबर के मुताबिक उस बैठक में 465 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा।
बता दें कि जुलाई में मनप्पुरम फाइनेंस के निदेशक मंडल ने कंपनी की ऋण सीमा 20,000 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 25,000 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी।
उधर बाजार में आज मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर कमजोर स्थिति में है। बीएसई में मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर 124.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 126.40 रुपये पर खुलने के बावजूद दबाव में दिख रहा है।
करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 124.50 रुपये के स्तर पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,498.61 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 144.90 रुपये और निचला स्तर 66.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!