शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए (USFDA) से चेतावनी पत्र मिलने से टूटा ल्युपिन (Lupin) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके मंडीदीप संयंत्र के लिए चेतावनी पत्र दिया है।

यूएसएफडीए की ओर से चेतावनी पत्र मिलने का ल्युपिन के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। यह मार्च 2019 में यूएसएफडीए की तरफ से जारी की गयी सूचना के बाद दूसरा अवसर है, जिसमें एजेंसी ने दिसंबर 2018 में इसी सुविधा पर किये गये अपने निरीक्षण को "आधिकारिक कार्रवाई संकेत" के रूप में वर्गीकृत किया था।
ल्युपिन ने इस संयंत्र से किसी दवा के लिए आवेदन नहीं किया हुआ, जिसकी वजह से कंपनी को उम्मीद है कि इसकी आमदनी या आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
हालाँकि ल्युपिन ने इस चेतावनी पत्र का संतोषजनक ढंग से समाधान करने की बात कही है। बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 759.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 762.00 रुपये पर खुलने के बाद दोबारा हरे निशान में नहीं आ सका है। करीब पौने 1 बजे ल्युपिन के शेयरों में 22.05 रुपये या 2.90% की कमजोरी के साथ 737.45 रुपये के स्तर पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,408.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 941.10 रुपये और निचला स्तर 697.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!