शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करोड़ रुपये का ठेका मिलने के बावजूद फिसला सूर्या रोशनी (Surya Roshni) का शेयर

एलईडी, स्टील पाइप और पंखे जैसे घरेलू उपकरण निर्माता कंपनी सूर्या रोशनी (Surya Roshni) को सरकारी इकाई ऊर्जा दक्षता सेवा (Energy Efficiency Services) से एक ठेका मिला है।
कंपनी को 79.80 करोड़ रुपये (जीएसटी रहित) यह ठेका सेल्फ-बलेस्टेड एलईडी बल्बों की डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, वारंटी और अन्य संबंधित कार्यों के लिए मिला है।
सूर्या रोशनी को इन बल्बों की आपूर्ति देश भर में 4 महीनों के भीतर करनी है।
सकारात्मक खबर के बावजूद आज सूर्या रोशनी का शेयर सुबह से ही कमजोर स्थिति में है। बीएसई में सूर्या रोशनी का शेयर 181.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 181.35 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह नीचे की ओर 175.80 रुपये तक फिसला।
कारोबारी बंदी के समय सूर्या रोशनी का शेयर 0.80 रुपये या 0.44% की कमजोरी के साथ 180.40 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 981.54 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 284.80 रुपये और निचला स्तर 150.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख