शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार से प्रभावी होगी साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) की घटी हुई एमसीएलआर

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank ने मौजूदा अपनी एमसीएलआर में 20 आधार अंकों तक की कटौती की है।

साउथ इंडियन बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.55%, एक महीने के लिए 8.60% बरकरार रखते हुए तीन महीनों के लिए 8.75% से 8.70%, 6 महीनों के लिए 9.00% से घटा कर 8.90% और एक साल के लिए 9.45% से कम कर के 9.25% कर दी है।
साउथ इंडियन बैंक की घटी हुई एमसीएलआर शुक्रवार 20 सितंबर से प्रभाव में आयेंगी।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में साउथ इंडियन बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज एक दम सपाट 10.99 रुपये पर ही खुला। कारोबार के दौरान यह 11.06 रुपये और 10.80 रुपये के दायरे में रहा।
अंत में बैंक का शेयर 0.16 रुपये या 1.46% की कमजोरी के साथ 10.83 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,959.93 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 18.55 रुपये और निचला स्तर 10.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!