शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने बढ़ायी दो सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने अपनी दो सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

गोदरेज कंज्यूमर ने गोदरेज वेस्ट अफ्रीका (Godrej West Africa) और डार्लिंग ट्रेडिंग (Darling Trading) दोनों सहायक कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी 90% से 95% तक बढ़ा ली है। गोदरेज वेस्ट अफ्रीका की अतिरिक्त 5% शेयरधारिता के लिए कंपनी ने 1.380 करोड़ डॉलर और डार्लिंग ट्रेडिंग में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 70 लाख डॉलर का निवेश किया है।
गौरतलब है कि गोदरेज वेस्ट अफ्रीका और डार्लिंग ट्रेडिंग दोनों कंपनियाँ मॉरीशस में स्थापित हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में गोदरेज कंज्यूमर का शेयर 655.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 663.00 रुपये पर खुला है। करीब 9.35 बजे कंपनी के शेयरों में 4.35 रुपये या 0.66% की मजबूती के साथ 660.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 67,472.49 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 848.30 रुपये और निचला स्तर 577.00 रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख