शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का क्यूआईपी इश्यू खुला, 1.5-2 अरब डॉलर जुटाने की योजना

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (Qualified Institutional Placements) या क्यूआईपी इश्यू आज से खुल गया है।

बैंक ने क्यूपीआई इश्यू में शेयरों का भाव 661.50 रुपये रखा है, जो इसके गुरुवार के बंद स्तर (638.25 रुपये) से 3.64% अधिक है। ऐक्सिस बैंक की योजना क्यूआईपी इश्यू से 1.5-2 अरब डॉलर (करीब 14,000 करोड़ रुपये) जुटाने की है।
विदेशी निवेशकों के साथ-साथ घरेलू निवेशकों जैसे म्यूचुअल फंड आदि ने भी इस इश्यू में भाग लेने के लिए रुचि दिखायी है। एलआईसी और जीआईसी जैसे मौजूदा प्रमोटर भी अपनी हिस्सेदारी बनाये रखने के लिए इश्यू में हिस्सा ले सकते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 638.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 642.80 रुपये पर खुला। शुरुआत में दबाव में रहने के बाद पौने 11 बजे के बाद से बैंक के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे यह 678.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 12.35 बजे बैंक के शेयरों में 24.75 रुपये या 3.88% की मजबूती के साथ 663.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,73,776.73 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 826.55 रुपये और निचला स्तर 534.15 रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख