शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) को नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख दवाई निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक (यूएसएफडीए) से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

ल्युपिन को लेवोथायरोक्सिन सोडियम टैबलेट (Levothyroxine Sodium Tablets ) के लिए यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी है, जो एक अन्य दवा कंपनी जेरोम स्टीवंस फार्मा ( Jerome Stevens Pharma) की यूनिथ्रॉइड (UNITHROID) का जेनेरिक संस्करण है।
इस गोली की अमेरिका में जून 2019 तक पिछले एक साल की अवधि में बिक्री करीब 258.1 करोड़ डॉलर की रही थी। इसका इस्तेमाल शरीर के चयापचय को नियंत्रित करने और दिल के कार्यों और पाचन तंत्र को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
दूसरी तरफ बीएसई में ल्युपिन का शेयर 741.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 742.00 रुपये पर खुला। कारोबार क दौरान ल्युपिन के शेयर का ऊपरी स्तर 758.70 रुपये और निचला स्तर 734.45 रुपये रहा।
अंत में यह 14.65 रुपये या 1.98% की वृद्धि के साथ 756.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,220.15 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 931.50 रुपये और निचला स्तर 697.30 रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!