शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में तेजी के बावजूद दबाव में बायोकॉन (Biocon) का शेयर

सेंसेक्स में 758 अंकों की तेजी के बावजूद प्रमुख दवा कंपनी बायोकॉन (Biocon) का शेयर लाल निशान में है।

दरअसल अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने बायोकॉन की बेंगलुरु में मौजूद दो नयी इकाइयों के लिए फॉर्म 483 में 8 टिप्पणियाँ जारी की हैं। यूएसएफडीए ने 10 से 19 सितंबर 2019 तक बायोकॉन के बेंगलुरु में कंपनी की दो नयी बायोलॉजिक्स विनिर्माण सुविधाओं में पूर्व-अनुमोदन निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के बाद यूएसएफडीए ने नयी ओएस सुविधा के लिए 4, नयी डीपी (ड्रग उत्पाद) सुविधा के लिए 3 और एक सामान्य टिप्पणी दी है। बायोकॉन के अनुसार कंपनी इन कमियों को संबोधित करने के लिए आश्वस्त है।
बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
बीएसई में बायोकॉन का शेयर 228.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 229.00 रुपये पर खुलने के बाद शुरू से ही दबाव में है। करीब साढ़े 10 बजे बायोकॉन के शेयरों में 1.20 रुपये या 0.53% की कमजोरी के साथ 226.80 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 27,216.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 359.18 रुपये और निचला स्तर 211.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!