शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमसीएक्स (MCX) करेगा विदेशी निवेश सीमा बढ़ाने पर विचार

स्वतंत्र कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार एमसीएक्स अपनी मौजूदा विदेशी निवेश सीमा बढ़ाने पर विचार करेगा। एमसीएक्स में विदेशी निवेश सीमा 49% तक बढ़ाने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में एमसीएक्स का शेयर 925.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 933.95 रुपये पर खुलने के बाद शुरू से ही हरे निशान में बरकरार है। करीब 11 बजे एमसीएक्स के शेयरों में 14.60 रुपये या 1.58% की मजबूती के साथ 940.05 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर एमसीएक्स की बाजार पूँजी 4,794.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,015.00 रुपये और निचला स्तर 643.50 रुपये रहा है।
बता दें कि हाल ही में एमसीएक्स ने झेंग्झौ कमोडिटी एक्सचेंज (Zhengzhou Commodity Exchange) या जेडसीई के साथ करार किया है। जेडसीई चीन का एक प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज है। दोनों कमोडिटी एक्सचेंजों ने सहयोग और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए हाथ मिलाया। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख