शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए (USFDA) से टिप्पणियाँ मिलने से फिसला ल्युपिन (Lupin) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके तारापुर (महाराष्ट्र) संयंत्र के लिए तीन टिप्पणियाँ दी हैं।

यूएसएफडीए की ओर से टिप्पणियाँ मिलने का ल्युपिन के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। यूएसएफडीए ने 16 सितंबर को शुरू करके 20 सितंबर को ही संयंत्र का निरीक्षण पूरा किया।
ल्युपिन इन टिप्पणियों का संतोषजनक ढंग से समाधान करने के लिए आश्वस्त है। बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर 756.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 760.10 रुपये पर खुलने के बाद शुरू से ही कमजोर स्थिति में है। करीब साढ़े 11 बजे ल्युपिन के शेयरों में 24.05 रुपये या 3.18% की कमजोरी के साथ 732.05 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,136.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 931.50 रुपये और निचला स्तर 697.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख