शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) बेचेगा कॉमनवेल्थ ट्रस्ट (Commonwealth Trust) में हिस्सेदारी

केनरा बैंक (Canara Bank) ने कॉमनवेल्थ ट्रस्ट (Commonwealth Trust) में हिस्सेदारी बेचने की योजना की घोषणा की है।

बैंक की निवेश समिति ने कॉमनवेल्थ ट्रस्ट में पूर्ण हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है। केनरा बैंक ने कॉमनवेल्थ ट्रस्ट के 37,500 इक्विटी शेयर (30% हिस्सेदारी) बेचने के लिए आवेदन माँगे हैं।
उधर बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 201.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 207.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 211.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 6.40 रुपये या 3.17% की बढ़ोतरी के साथ 208.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 15,667.49 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 302.00 रुपये और निचला स्तर 186.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!