शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने किया एमसीएलआर में संशोधन

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने अपनी मौजूद एमसीएलआर (MCLR) में संशोधन किया है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.20% से घटा कर 8.10%, एक महीने के लिए 8.30% से कम कर के 8.25%, तीन महीनों के लिए 8.40% से 8.35%, 6 महीनों के लिए 8.50% से 8.45% कर दी है। मगर बैंक ने 8.50% एमसीएलआर बरकरार रखते हुए तीन साल के लिए 9.20% से बढ़ा कर 9.30% कर दी है।
गौरतलब है कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने पर आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे होते हैं, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित हैं। जबकि एमसीएलआर घटने पर इसका उल्टा प्रभाव पड़ता है।
उधर बीएसई में पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर 19.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 20.25 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर रहा है।
करीब 10 बजे बैंक के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.50% की वृद्धि के साथ 20.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,207.13 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 35.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 18.35 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!