शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स (Speciality Restaurants) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

रेस्तरां कंपनी स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स (Speciality Restaurants) ने ह्यूस्टन, टेक्सास (अमेरिका) में एक नयी सहायक कंपनी की शुरूआत की है।

स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स ने स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स, यूएस (Speciality Hospitality US) नाम से नयी कंपनी को अमेरिका में रेस्टोरेंट स्थापित कर चलाने के लिए शुरू किया है। स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स, यूएस की अधिकृत पूँजी 1,000 डॉलर की है।
हालाँकि बाजार में गिरावट के कारण स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स के शेयर पर नयी इकाई शुरू करने की खबर का सकारात्मक असर नहीं देखने को मिला। बीएसई में स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स का शेयर 72.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 78.00 रुपये पर खुला। करीब 9.25 बजे स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स के शेयरों में 1.95 रुपये या 2.70% की कमजोरी के साथ 70.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 330.35 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 116.00 रुपये और निचला स्तर 56.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!