शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कावेरी सीड (Kaveri Seed) ने लिया शेयरों की वापस खरीद का निर्णय

देश की प्रमुख बीज कंपनियों में से एक कावेरी सीड (Kaveri Seed) के शेयर में करीब 4% की मजबूती देखने को मिल रही है।

24 सितंबर को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में शेयरों की वापस खरीद (बायबैक) के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गयी है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 28 लाख इक्विटी शेयरों के बायबैक को मंजूरी दे दी है, जो कुल इक्विटी शेयरों के 4.44% हैं।
बायबैक के लिए 700 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया गया है। इस हिसाब से कंपनी बायबैक पर 196 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दिये जाने का कावेरी सीड के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में कावेरी सीड का शेयर 547.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 572.20 रुपये पर खुल कर 575.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 10 बजे कावेरी सीड के शेयरों में 21.80 रुपये या 3.98% की मजबूती के साथ 569.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 3,593.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 624.85 रुपये और निचला स्तर 376.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!