शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सिप्ला, अदाणी एंटरप्राइजेज, एनएलसी इंडिया, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट और ग्रेविटा इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सिप्ला, अदाणी एंटरप्राइजेज, एनएलसी इंडिया, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट और ग्रेविटा इंडिया शामिल हैं।

डीएचएफएल - कंपनी ने 20 सितंबर को एनसीडी पर ब्याज और मूल भुगतान में चूकी।
सिप्ला - कंपनी ने अमेरिका में इंजेक्शन के लिए डैप्टोमाइसिन लॉन्च की।
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स - नियामक अधिकारियों ने रैनिटिडिन उत्पादों में जीनोटॉक्सिक नाइट्रोसामाइन एनओएमए का पता लगाया है।
ग्रेविटा इंडिया - ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को संशोधित किया।
एस्ट्राजेनेका फार्मा - कंपनी को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से फॉर्म 45 (विपणन प्राधिकरण) में आयात और बाजार की अनुमति मिली।
ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया - कंपनी के कर-मुक्त बॉन्ड पर "स्थिर" दृष्टिकोण के साथ ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने "बीडब्ल्यूआर एए+ (एसओ)" रेटिंग सौंपी।
अदाणी एंटरप्राइजेज - कंपनी ने अदाणी मैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट नाम से नयी सहायक कंपनी शुरू की।
सीजी पावर - आशीष कुमार गुहा को कंपनी का अध्यक्ष नियुक्त किया।
एनएलसी इंडिया - कंपनी ने तमिलनाडु राज्य में 351 मेगावाट शेष सौर ऊर्जा परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया।
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट - कंपनी ने मौजूदा संयुक्त उद्यम कंपनियों में अपनी शेष हिस्सेदारी बेची। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!