शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) ने खरीदी यूके की कंपनी

ग्लोबल डेटा नेटवर्क सॉल्युशंस कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के शेयर में 2% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज की सहायक कंपनी स्टरलाइट ग्लोबल वेंचर (Sterlite Global Venture) ने इम्पैक्ट डेटा सॉल्यूशंस ग्रुप (Impact Data Solutions Group) और इसके सहयोगी, जिन्हें साथ में आईडीएस ग्रुप (IDS Group) के रूप में पहचाना जाता है, की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 105.55 करोड़ रुपये का सौदा किया है।
सौदे के तहत 80% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया गया है, जबकि शेष 20% शेयरधारिता अगले कुछ वर्षों में अधिग्रहित की जायेगी।
इस खबर का स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर पर सकारात्मक पड़ा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 156.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 158.40 रुपये पर खुला। सुबह से ही स्टरलाइट का शेयर मजबूत स्थिति में बरकरार है।
11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 3.65 रुपये या 2.34% की मजबूती के साथ 159.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,439.76 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 399.00 रुपये और निचला स्तर 96.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!