शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने ब्लैकस्टोन को बेची दफ्तर परियोजनाएँ

देश की तीसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने अपनी दफ्तर परियोजनाएँ अमेरिका में स्थित निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन (Blackstone) को बेच दी हैं।

कंपनी ने गुरुग्राम और सेंट्रल मुम्बई में मौजूद अपनी वाणिज्यिक कार्यालय संपत्तियों में शेष हिस्सेदारी 2,717 करोड़ रुपये के सौदे में ब्लैकस्टोन को बेच दी।
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट ने मौजूदा संयुक्त उद्यम कंपनियों यशिता बिल्डकॉन और एस्किट प्रॉपर्टीज में हिस्सेदारी बेची है, जिनकी उद्योग विहार, गुरुग्राम में संपत्तियाँ है। इसके अलावा इंडियाबुल्स प्रॉपर्टीज और इंडियाबुल्स रियल एस्टेट कंपनी में शेयरधारिता बेच दी है, जिनकी लोअर परेल, मुम्बई में संपत्ति हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडियबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 57.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले हरे निशान में 57.40 रुपये पर खुला। मगर शुरुआत से ही इसका रुख नीचे की तरफ बरकरार है।
साढ़े 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.52% की कमजोरी के साथ 57.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,591.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 151.00 रुपये और निचला स्तर 55.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!