शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

31 अक्टूबर से पहले होगा नेटमैट्रिक्स की रसायन इकाई का अधिग्रहण : एक्सेल इंडस्ट्रीज

रसायन निर्माता कंपनी एक्सेल इंडस्ट्रीज (Excel Industries) के अनुसार कंपनी 31 अक्टूबर या इससे पहले नेटमैट्रिक्स क्रॉप केयर (NetMatrix Crop Care) की रसायन उत्पादक का अधिग्रहण पूरा कर लेगी।

जून में कंपनी के निदेशक मंडल ने नेटमैट्रिक्स क्रॉप केयर की रसायन उत्पादक इकाई के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी थी।
एक्सेल इंडस्ट्रीज ने यह खरीदारी सौदा 95 करोड़ रुपये में किया था। नेटमैट्रिक्स क्रॉप केयर ने मई में ही कीटनाशक सामग्री के उत्पादन के लिए इस संयंत्र का शुभारंभ किया था।
दूसरी तरफ बीएसई में एक्सेल इंडस्ट्रीज के शेयर ने 921.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले हरे निशान में 924.00 रुपये पर शुरुआत की। मगर सवा 12 बजे के बाद से अंत तक कंपनी का शेयर दबाव में रहा।
अंत में यह 11.30 रुपये या 1.23% की कमजोरी के साथ 910.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,175.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,730.00 रुपये और निचला स्तर 735.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख