शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करीब 3% मजबूत हुआ इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का शेयर

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का शेयर आज करीब 3% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

बीएसई में इंडसइंड बैंक के शेयर ने 1,503.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले हरे निशान में 1,509.00 रुपये पर शुरुआत की और अंत तक यह मजबूत स्थिति में ही रहा। कारोबार के दौरान बैंक के शेयर ने 1,554 रुपये के एक महीने का शिखर भी छुआ।
अंत में इंडसइंड बैंक का शेयर 43.15 रुपये या 2.87% की बढ़ोतरी के साथ 1,546.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,07,184.56 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,835.00 रुपये और निचला स्तर 1,267.50 रुपये रहा है।
बता दें कि आज गुरुवार को बैंक ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। बैंक ने अपनी कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये प्रति वाले 16,500 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। आवंटित किये गये शेयर सभी मामलों में बैंक के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे।
1994 में शुरू किया गया इंडसइंड बैंक बैंकिंग क्षेत्र में कई सेवाएँ देता है, जिनमें ब्रांच बैंकिंग, कंज्यूमर फाइनेंस, कॉर्पोरेट बैंकिंग और फाइनेंस, वाणिज्यिक और लेन-देन बैंकिंग, नकद प्रबंधन सेवाएँ, व्यापार सेवा उपयोगिता, डिपॉजिटरी ऑपरेशन और ट्रेजरी ऑपरेशन शामिल हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!