शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया तीन नये स्टोरों का शुभारंभ

खुदरा स्टोर श्रृंख्ला वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने तीन नये स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने मध्य प्रदेश में 1 और पश्चिम बंगाल में 2 नये स्टोर खोले हैं। अब मध्य प्रदेश में वी-मार्ट के स्टोरों की संख्या 11 और पश्चिम बंगाल में 16 हो गयी है। वहीं कुल स्टोरों की संख्या देखें तो भारत के 18 राज्यों के 185 शहरों में कंपनी के कुल स्टोर 239 हो गये हैं।
शुक्रवार को बाजार में आयी गिरावट के बावजूद वी-मार्ट का शेयर बढ़ोतरी के साथ बंद होने में कामयाब रहा। कल बीएसई में वी-मार्ट रिटेल का शेयर 17.20 रुपये या 0.80% की मजबूती के साथ 2,172.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,943.60 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,903.90 रुपये और निचला स्तर 1,698.30 रुपये रहा है।
जुलाई 2002 में शुरू की गयी वी-मार्ट रेडीमेड कपड़ों के सामान आदि की बिक्री करती है। यह देश के विभिन्न शहरों में स्थित स्टोरों की श्रृंखला के माध्यम से वैल्यू रिटेलिंग के व्यवसाय में लगी हुई है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!