शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा (Mahindra) लायी उपभोक्ताओं के लिए 1.15 लाख रुपये तक के ऑफर

खबरों के अनुसार महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने उपभोक्ताओं के लिए 1.15 लाख रुपये तक के कई ऑफरों का ऐलान किया है।

आगामी त्योहारी सत्र से पहले महिंद्रा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न ऑफर लायी है, जिनमें वाहन विनिमय और अपग्रेड बोनस, नकद छूट, मुफ्त बीमा और वाहनों का सामान शामिल है। इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पुरस्कृत करके त्योहारी सत्र में खरीदारी को बढ़ावा देना है।
महिंद्रा से पहले मारुति सुजुकी दो बार अपने वाहनों की कीमतों में कटौती कर चुकी है। मारुति ने अपनी बलेनो आरएस (Baleno RS) की कीमत में 1 लाख रुपये की भारी कटौती का ऐलान किया। इससे पहले कंपनी ने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 5,000 रुपये तक की कटौती की थी, जिनमें ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, स्विफ्ट डीजल, सेलेरियो, बलेनो डीजल, इग्निस, डिजायर डीजल, टूर एस डीजल, विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस शामिल हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा का शेयर 11.95 रुपये या 2.11% की कमजोरी के साथ 555.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 69,015.83 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 896.50 रुपये और निचला स्तर 502.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!