शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए ने किया सिप्ला (Cipla) के गोवा संयंत्र का निरीक्षण

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) के गोवा संयंत्र का निरीक्षण का पूरा किया है।

यूएसएफडीए ने सिप्ला के इस संयंत्र का अच्छी विनिर्माण प्रक्रिया (जीएमपी) निरीक्षण 16 से 27 सितंबर तक किया। यूएसएफडीए ने संयंत्र के लिए 12 टिप्पणियाँ जारी की हैं। हालाँकि सिप्ला के मुताबिक इनमें एक भी टिप्पणी डेटा प्रामाणिकता से संबंधित नहीं है। सिप्ला ने तय समयसीमा के भीतर यूएसएफडीए को जवाब देने की बात कही है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में सिप्ला का शेयर 0.50 रुपये या 0.11% की मामूली वृद्धि के साथ 439.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 35,423.08 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 677.45 रुपये और निचला स्तर 430.50 रुपये रहा है।
मुम्बई में स्थित भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा और जैव प्रौद्योगिकी कंपनी सिप्ला की स्थापना 1935 में की गयी थी। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख