शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के निदेशक मंडल ने लिया अहम फैसला

27 सितंबर को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के निदेशक मंडल की वित्तीय संसाधन और प्रबंधन समिति की बैठक हुई।

बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 2,150 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दी गयी, जिससे मनप्पुरम फाइनेंस 215 करोड़ रुपये जुटायेगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद जोरदार बढ़ोतरी के साथ बंद होने में सफल रहा। कंपनी का शेयर 7.25 रुपये या 5.32% की वृद्धि के साथ 143.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 12,096.59 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 144.95 रुपये और निचला स्तर 66.40 रुपये रहा है।
1949 में स्थापित की गयी मनप्पुरम फाइनेंस की देश के 25 राज्यों में 4,190 से अधिक शाखाएँ हैं, जबकि इसके कर्मचारियों की संख्या 1.90 लाख से ज्यादा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख