शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस कैपिटल, ग्लेनमार्क फार्मा, सिप्ला, बंधन बैंक और पंजाब ऐंड सिंध बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस कैपिटल, ग्लेनमार्क फार्मा, सिप्ला, बंधन बैंक और पंजाब ऐंड सिंध बैंक शामिल हैं।

रिलायंस कैपिटल - कंपनी ने रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए जापान की निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के साथ लेन-देन का समापन किया।
कजारिया सेरामिक्स - कंपनी की सहायक इकाई कजारिया टाइल्स 29 सितंबर से टाइल्स का व्यावसायिक उत्पादन शुरू करेगी।
आईडीबीआई बैंक - बैंक ने एसेट रिकंस्ट्रक्शन के 6,23,23,800 इक्विटी शेयर (19.18%) बेचने की मंजूरी दी।
मैकनली भारत - तुर्की स्थित कंपनी "काह/ओह इन्सैट के साथ करार किया।
ग्लेनमार्क फार्मा - शेयरधारकों ने ऋण प्रतिभूति जारी कर लगभग 1,413 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
सिप्ला - यूएसएफडीए ने 16-27 सितंबर 2019 से गोवा संयंत्र में निरीक्षण किया और 12 टिप्पणियाँ जारी की हैं।
लक्ष्मी विलास बैंक - आरबीआई ने बैंक के लिए त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई शुरू की है।
पंजाब ऐंड सिंध बैंक - ऋणदाता को सरकार से 787 करोड़ रुपये मिले।
बंधन बैंक - एनसीएलटी कोलकाता ने गृह वित्त के समामेलन की योजना को मंजूरी दी।
फ्यूचर कंज्यूमर - यूनिट ने संयुक्त उद्यम साझेदार से जेनोआ राइस मिल्स में 50% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!