शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) को मिला 400 करोड़ रुपये का ठेका

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs & Sports) के साथ करार किया है।

400 करोड़ रुपये के करार के तहत कंपनी को मणिपुर के इम्फाल में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय (National Sports University) के विकास के लिए परियोजना प्रबंधन परामर्श प्रदान करना है।
इस बीच बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 34.90 रुपये पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 36.00 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार के दौरान यह 36.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 0.15 रुपये या 0.43% की वृद्धि के साथ 35.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,309.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 68.95 रुपये और निचला स्तर 28.55 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि पिछले एक साल की अवधि में एनबीसीसी के शेयर में 44% की गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!