शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) ने किया एमसीएलआर में संशोधन

धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) ने अपनी मौजूद एमसीएलआर (MCLR) में संशोधन किया है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.60% से घटा कर 8.50%, एक महीने के लिए भी 8.60% से कम कर के 8.50%, तीन महीनों के लिए 8.90% से 8.80%, 6 महीनों के लिए 9.70% से 9.60% और एक साल के लिए 9.90% से बढ़ा कर 9.80% कर दी है।
गौरतलब है कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने पर आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे होते हैं, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित हैं। जबकि एमसीएलआर घटने पर इसका उल्टा प्रभाव पड़ता है।
बीएसई में धनलक्ष्मी बैंक का शेयर 14.07 रुपये पिछले बंद स्तर के मुकाबले 14.38 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 15.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 3 बजे बैंक के शेयरों में 0.14 रुपये या 1.00% की वृद्धि के साथ 14.21 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 359.53 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!