शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाहन बिक्री घटने के बावजूद महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) में मजबूती

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर में 1.5% से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

वार्षिक आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की सितंबर बिक्री में 21% की गिरावट आयी है। कंपनी की मासिक बिक्री में लगातार छठे महीने गिरावट दर्ज की गयी। सितंबर में कंपनी के निर्यात में 29% की गिरावट आयी, जबकि घरेलू बिक्री भी 21% घटी। कंपनी की कुल वाहन बिक्री सितंबर 2018 में 55,022 इकाई के मुकाबले 2019 के समान महीने में 43,343 इकाई रही। इनमें कंपनी का निर्यात 3,754 इकाइयों के मुकाबले 2,651 इकाई रहा।
महिंद्रा की कुल घरेलू बिक्री 51,268 इकाई की तुलना में 40,692 इकाई रह गयी। वहीं कुल बिक्री में से महिंद्रा की यात्री वाहन बिकवाली 33% की गिरावट के साथ 14333 इकाई रह गयी, जबकि इसकी उपयोगिता वाहन बिक्री में 30% और कारोबारी वाहनों की बिक्री में 18% की गिरावट दर्ज की गयी।
सितंबर में साल दर साल आधार पर ही महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री 37,011 इकाई से 2% की गिरावट के साथ 37,581 इकाई रह गयी। इनमें कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री लगभग सपाट रही, जबकि निर्यात 41% घटा।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 547.25 रुपये पिछले बंद स्तर के मुकाबले 553.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 566.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 9.55 रुपये या 1.75% की मजबूती के साथ 556.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 69,220.96 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!