शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाहन बिक्री में बढ़त से अतुल ऑटो (Atul Auto) ने छुआ एक महीने का शिखर

वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयर ने आज पिछले एक महीने का शिखर छू लिया।

कंपनी ने अपने सितंबर बिक्री के आँकड़े घोषित कर दिये हैं। साल दर साल आधार पर अतुल ऑटो की सितंबर बिक्री में 3.92% की बढ़त हुई है। सितंबर 2018 में 5,106 वाहनों के मुकाबले अतुल ऑटो ने 2019 की समान अवधि में 5,306 वाहन बेचे।
वहीं चालू वित्त वर्ष में अब तक (अप्रैल-सितंबर) में अतुल ऑटो की वाहन बिक्री साल दर साल आधार पर ही 23,959 इकाई के मुकाबले 4.95% की गिरावट के साथ 22,773 इकाई रह गयी।
बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 225.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 223.00 रुपये पर खुलने के बाद 247.00 रुपये तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है।
कारोबार बंदी के समय कंपनी का शेयर 1.65 रुपये या 0.73% की मजबूती के साथ 227.45 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 499.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 373.00 रुपये और निचला स्तर 198.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!