शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की सितंबर वाहन बिक्री 25.5% घटी

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) की सितंबर बिक्री में साल दर साल आधार पर 25.5% की गिरावट आयी।

कंपनी ने सितंबर 2018 में 4,23,939 वाहनों के मुकाबले सितंबर 2019 में 3,15,912 वाहन बेचे। हालाँकि माह दर माह आधार पर सितंबर में कंपनी की बिक्री 9% बढ़ी है।
साल दर साल आधार पर टीवीएस मोटर का निर्यात 61,192 इकाई से 17% बढ़ कर 71,569 इकाई और तिपहिया वाहनों की बिक्री 13,282 इकाई से 13% बढ़ कर 15,003 इकाई रही। मगर कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 4,10,657 इकाई से घट कर 3,00,909 इकाई रह गयी।
इनमें मोटरसाइकिलों की बिक्री 1,66,489 इकाई से गिर कर 1,23,921 इकाई और स्कूटरों की बिकवाली 1,42,523 इकाई से घट कर 1,18,687 इकाई रह गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 422.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज लाल निशान में 418.00 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान 410.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में कंपनी का शेयर 4.35 रुपये या 1.03% की गिरावट के साथ 417.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,844.39 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 594.00 रुपये और निचला स्तर 340.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख