शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुँच गया यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

मंगलवार 01 अक्टूबर के कारोबार में यस बैंक (Yes Bank) का शेयर अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुँच गया।

इससे बैंक की शेयर पूँजी भी 8,000 करोड़ रुपये के नीचे पहुँच गयी थी। मगर अंतिम घंटे में शेयर ने थोड़ी वापसी की, जिससे इसकी बाजार पूँजी 8,150 करोड़ रुपये के ऊपर पहुँच सकी। कल के कारोबार के दौरान एक समय यस बैंक के शेयर में 30% की गिरावट आ गयी थी।
जानकारों का मानना है कि इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) सहित कुछ संकटग्रस्त गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में यस बैंक का पैसा फँसा होने की वजह से निवेशक इसके शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं।
हाल ही में यस बैंक के एमडी और सीईओ रवनीत गिल का एक बयान आया था कि बैंक की एनबीएफसी में फँसी पूँजी जाहिर है और बैंक जितना संभव हो उतनी पूँजी जुटायेगा।
मंगलवार को बीएसई में यस बैंक का शेयर 9.45 रुपये या 22.80% की गिरावट के साथ 32.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,161.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 285.90 रुपये और निचला स्तर, जो इसका सर्वकालिक निचला स्तर भी है, 29.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!