शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया शेयरों का आवंटन

बाजार पूँजी के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने मंगलवार को इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये प्रति वाले 23,728 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज 22 अगस्त को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये प्रति वाले ही 34,734 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
मंगलवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 27.55 रुपये या 2.07% की गिरावट के साथ 1,305.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,27,287.28 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,417.00 रुपये और निचला स्तर 1,017.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!