शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने घटायी एमसीएलआर (MCLR)

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की कटौती कर दी है।

बैंक की नयी एमसीएलआर गुरुवार 03 अक्टूबर से प्रभावी होगी। बैंक ने एक दिन के लिए 8.05% से घटा कर 7.95%, एक महीने के लिए 8.15% से कम कर के 8.05% और तीन महीनों के लिए 8.20% से घटा कर 8.20% एमसीएलआर कर दी है।
इसके अलावा इंडियन बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 8.35% से कम होकर 8.25% और एक साल के लिए 8.45% से घट कर 8.35% होगी।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी तरफ मंगलवार को बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 112.80 रुपये के निचले स्तर से थोड़ी वापसी के बाद अंत में 7.05 रुपये या 5.63% की कमजोरी के साथ 118.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 5,805.02 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 292.35 रुपये और निचला स्तर 112.80 रुपये ही रहा है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!