शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरएमसी स्विचगियर्स (RMC Switchgears) ने सहायक कंपनी में बेची पूरी हिस्सेदारी

जयपुर में स्थित आरएमसी स्विचगियर्स (RMC Switchgears) ने सहायक कंपनी एक्सप्लोरा आईओटी सॉल्यूशंस (Explora IOT Solutions) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

कंपनी ने 25 सितंबर को इस इकाई में पूरी शेयरधारिता बेचने की योजना का ऐलान किया था।
एक्सप्लोरा आईओटी सॉल्यूशंस में हिस्सा बेचने से यह अब आरएमसी स्विचगियर्स की सहायक कंपनी नहीं रह गयी है। आरएमसी ने यह सौदा अपने प्रमोटर और निदेशक अशोक कुमार तथा आरएमसी की एक अन्य निदेशक नेहा अग्रवाल के साथ किया है, जो प्रमोटर समूह से संबंध रखती हैं।
दूसरी तरफ मंगलवार को बीएसई में आरएमसी स्विचगियर्स का शेयर 3.45 रुपये या 9.91% की कमजोरी के साथ 31.35 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 57.25 रुपये और निचला स्तर 24.70 रुपये रहा है।
बता दें कि आरएमसी स्विचगियर्स इलेक्ट्रॉनिक ऊर्जा मीटर, एनर्जी मीटरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और पैनल, शीट मोल्डिंग कंपाउंड्स और बल्क मोल्डिंग कंपाउंड्स तथा सौर ऊर्जा उपकरण का कारोबार करती है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!