शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) को मिले 560 करोड़ रुपये के ठेके

प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) को 560 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएँ मिली हैं।

इनमें दक्षिणी और पश्चिमी भारत में 312 करोड़ रुपये की वाणिज्यिक रियल एस्टेट परियोजनाएँ (Commercial Real Estate Projects) और ओडिशा में 248 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजना (Water Supply Project) शामिल है।
दूसरी तरफ मंगलवार को बाजार में गिरावट के बीच बीएसई में जेएमसी प्रोजेक्ट्स का शेयर 2.65 रुपये या 2.36% की कमजोरी के साथ 109.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,838.56 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 150.00 रुपये और निचला स्तर 67.00 रुपये रहा है।
1982 में शुरू की गयी जेएमसी प्रोजेक्ट्स पिछले कुछ सालों में एक प्रमुख इंजीनियरिंग और निर्माण सेवा कंपनी के रूप में उभरी है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख