शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, मनपसंद बेवरेजेज, इंडियन होटल्स, मारुति और बायोकॉन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, मनपसंद बेवरेजेज, इंडियन होटल्स, मारुति और बायोकॉन शामिल हैं।

यूको बैंक - सरकार से 2,130 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज - नॉवेलिस को एलिस के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए यूरोपीय आयोग से मंजूरी मिली।
सिंटेक्स प्लास्टिक - स्वतंत्र निदेशक संदीप एम सिंघी ने इस्तीफा दे दिया।
मनपसंद बेवरेजेज - वैधानिक ऑडिटर बाटलीबो और पुरोहित ने 3 अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया।
इंडियन होटल्स - एन्ह्यूसर बुश ने इंडियन होटल्स के साथ 150 करोड़ रुपये का समझौता किया है।
ओरिएंट सीमेंट - केयर रेटिंग ने कंपनी के वाणिज्यिक पत्र जारी करने के लिए केयर ए1+ और लंबी अवधि की बैंक सुविधाओं के लिए केयर एए- रेटिंग दी।
मारुति सुजुकी - मारुति सुजुकी ने नेक्सा की 10 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री कर ली है।
बायोकॉन - 23 अक्टूबर को करेगी वित्तीय नतीजों की घोषणा।
ग्रीव्स कॉटन - ग्रीव्स कॉटन 1,30,00,000 इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!