शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महानगर गैस (Mahanagar Gas) ने घटाये सीएनजी-पीएनजी के दाम

देश की सबसे बड़ी गैस वितरण कंपनियों में से एक महानगर गैस (Mahanagar Gas) ने मुम्बई तथा आस-पास के क्षेत्र में सीएनजी (CNG) तथा पीएनजी (PNG) की कीमतों में कटौती की है।

कंपनी ने तत्काल प्रभाव से सीएनजी के दामों में 2.04 रुपये और पीएनजी की कीमतों में 1.19 रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) की कटौती कर दी है। इस लिहाज से स्लैब 1 में सीएनजी के संशोधित दाम 49.95 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी की कीमत 30.60 रुपये प्रति एससीएम होगी। वहीं स्लैब 2 में घरेलू पीएनजी के दाम 36.20 रुपये प्रति एससीएम होंगे।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमतों में कटौती के चलते अपनी महानगर गैस ने सीएनजी तथा पीएनजी के दाम घटाये हैं।
उधर बीएसई में महानगर गैस का शेयर 890.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 894.75 रुपये पर खुल कर 884.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 5.70 रुपये या 0.64% की कमजोरी के साथ 885.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,741.83 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,057.20 रुपये और निचला स्तर 754.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख