शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खरीफ सत्र में रिकॉर्ड बिक्री से चढ़ा नेशनल फर्टिलाइजर्स (National Fertilizers) का शेयर

नेशनल फर्टिलाइजर्स (National Fertilizers) ने 2019 के खरीफ सत्र (अप्रैल-सितंबर) में रिकॉर्ड बिक्री की है।

कंपनी ने इस अवधि में सभी उर्वरकों की कुल 27 लाख मीट्रिक टन (एमटी) बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में रही 21.62 लाख एमटी के मुकाबले 25% अधिक है। नेशनल फर्टिलाइजर्स के अनुसार यह 2019 की जून-जुलाई के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में तकनीकी समस्याओं के कारण विजयीपुर यूनिट में 1.22 लाख मीट्रिक टन कम यूरिया के उत्पादन के बावजूद हासिल की गयी बिक्री है।
उधर बीएसई में नेशनल फर्टिलाइजर्स का शेयर 24.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 25.35 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 25.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 1.66% की मजबूती के साथ 24.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,199.46 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 40.90 रुपये और निचला स्तर 23.70 रुपये रहा है।
1974 में शुरू की गयी सरकारी मिनीरत्न नेशनल फर्टिलाइजर्स रासायनिक उर्वरकों, जैविक उर्वरकों और औद्योगिक रसायनों की प्रमुख निर्माता कंपनी है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!