शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेवी कंपनी को यूएसएफडीए की मंजूरी मिलने से एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) में मजबूती

प्रमुख दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) की संयुक्त उद्यम (जेवी) कंपनी एल्योर डर्मास्यूटिकल्स (Aleor Dermaceuticals) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एक नये स्प्रे के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

एल्योर डर्मास्यूटिकल्स को क्लोबेटासोल प्रोपियोनेट स्प्रे (Clobetasol Propionate Spray) के लिए यूएसएफडीए ने मंजूरी दी है। इस स्प्रे का इस्तेमाल मध्यम से गंभीर पट्टिका सोरायसिस के उपचार के लिए किया जाता है।
आँकड़ों के मुताबिक अमेरिका में 2018 में इस स्प्रे का बिक्री आँकड़ा 2.2 करोड़ डॉलर का रहा।
गौरतलब है कि एल्योर डर्मास्यूटिकल्स में एलेम्बिक फार्मा की 60% और इसकी जेवी साझेदार दवा कंपनी ऑर्बिक्यूलर फार्मास्यूटिकल (Orbicular Pharmaceutical) की 40% हिस्सेदारी है।
उधर बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 525.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 526.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 561.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 17.60 रुपये या 3.35% की मजबूती के साथ 543.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,239.24 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 636.50 रुपये और निचला स्तर 435.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!