शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेपो दर घटने के बावजूद केनरा बैंक (Canara Bank) ने एमसीएलआर में नहीं की कटौती

शुक्रवार को आरबीआई (RBI) द्वारा रेपो दर (Repo Rate) में 25 आधार अंकों की कटौती किये जाने के बावजूद केनरा बैंक (Canara Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में कोई बदलाव नहीं किया है।

बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.15%, एक महीने के लिए 8.20%, तीन महीनों के लिए 8.30%, 6 महीनों और एक साल पर 8.40% बरकरार रहेगी।
दरअसल आरबीआई के खुदरा और एमएसएमई ऋण को रेपो दर या ट्रेजरी बिल जैसे बाह्य बेंचमार्क से जोड़ने के बाद उम्मीद थी कि बैंक रेपो दर में कटौती का लाभ ब्याज दरें घटा कर उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक पहुँचायेंगे।
आरबीआई ने रेपो दर को फरवरी से अगस्त तक 1.10% घटाया, मगर बैंकों ने ब्याज दरों में 0.29% की कमी की। इसीलिए आरबीआई ने बैंकों को एमसीएलआर की जगह बाह्य बेंचमार्क से अपनी कर्ज की दरें जोड़ने का विकल्प दिया, जिनमें रेपो रेट, 91 दिनों की टी-बिल यील्ड, 182 दिनों की टी-बिल यील्ड और कोई भी ऐसा अन्य बेंचमार्क शामिल है जिसे वित्तीय बेंचमार्क्स इंडिया ने बनाया हो, शामिल हैं।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 1.35 रुपये या 0.74% की गिरावट के साथ 180.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 13,562.17 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 302.00 रुपये और निचला स्तर 170.55 रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!