शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ल्युपिन, विप्रो, डॉ रेड्डीज, बीईएमएल और कॉर्पोरेशन बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ल्युपिन, विप्रो, डॉ रेड्डीज, बीईएमएल और कॉर्पोरेशन बैंक शामिल हैं।

ल्युपिन - कंपनी ने एक नया कैप्सूल पेश किया है।
वीएसटी टिलर्स - कंपनी की सितंबर बिक्री 5.5% की बढ़ोतरी के साथ 2,201 इकाई रही।
गार्डन सिल्क मिल्स - कंपनी ने वित्तीय संपत्तियों / ऋण खाते की बोली और बिक्री के लिए आमंत्रण प्रक्रिया रद्द की।
विप्रो - विप्रो ने अमेरिकी इंटरनेशनल टेक्नोग्रुप का अधिग्रहण पूरा किया।
सुप्रीम इन्फ्रा - कंपनी ने वीएसएसपीएल के साथ सौहार्दपूर्ण समझौता किया।
डॉ रेड्डीज - यूएसएफडीए ने कंपनी के हैदराबाद में स्थित एपीआई मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र के लिए स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट जारी की।
कॉर्पोरेशन बैंक - ब्रिकवर्क रेटिंग ने कंपनी के 500 करोड़ रुपये बॉन्डों पर बीडब्ल्यूआर एए रेटिंग दी।
हाईटेक कॉर्पोरेशन - बद्दी इकाई में फिर से परिचालन शुरू किया।
बीईएमएल - कंपनी को डीएमआरसी से 729 करोड़ रुपये का ठेका मिला। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख