शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार ने किया भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के निजीकरण का रास्ता साफ, शेयर फिसला

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार ने महारत्न तेल और गैस कंपनी भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के निजीकरण का रास्ता साफ कर दिया है।

इस खबर से भारत पेट्रोलियम का शेयर सुबह से दबाव में है। खबर के मुताबिक सरकार ने उस कानून को निरस्त कर दिया, जिसने कंपनी का राष्ट्रीयकरण किया था। इससे सरकार को भारत पेट्रोलियम को निजी या विदेशी कंपनियों को बेचने के लिए संसद की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस तरह की अटकलें हैं कि सरकार प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए घरेलू ईंधन खुदरा कारोबार में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाना चाहती है। इसी क्रम में सरकार भारत पेट्रोलियम में अपनी पूरी 53.3% हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार है।
दूसरी तरफ बीएसई में भारत पेट्रोलियम का शेयर 515.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 500.35 रुपये पर खुला है। अभी तक के सत्र में शेयर का निचला स्तर 478.45 रुपये रहा है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 22.65 रुपये या 4.40% की कमजोरी के साथ 492.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार की पूँजी 1,06,900.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 547.50 रुपये और निचला स्तर 239.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख