शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिक्री-उत्पादन बढ़ने से जिंदल स्टील (Jindal Steel) में मजबूती

जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के स्टील उत्पादन और बिक्री के आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

कंपनी ने जुलाई-सितंबर में 15.8 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन और 14.6 लाख टन की बिक्री की। साल दर साल आधार पर कंपनी के स्टील उत्पादन में 16% और बिक्री में 10% की बढ़त हुई है।
कंपनी ने 2018-19 की दूसरी तिमाही में 13.6 लाख टन का उत्पादन और 13.2 लाख टन की बिक्री की थी।
22 अरब डॉलर वाले ओपी जिंदल ग्रुप (O.P. Jindal Group) की जिंदल स्टील इस्पात, बिजली, खनन और इन्फ्रा सहित बुनियादी ढाँचा क्षेत्र में सेवाएँ देती है।
दूसरी तरफ बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 93.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 94.60 रुपये पर खुला। अभी तक के उतार-चढ़ाव भरे सत्र में जिंदल स्टील का शेयर 95.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.90 रुपये या 0.96% की वृद्धि के साथ 94.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 9,644.25 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 194.25 रुपये और निचला स्तर 91.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!