शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने किया फ्रांस में नये अत्याधुनिक कार्यालय का शुभारंभ

आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक (HCL Tech) ने पैरिस, फ्रांस में एक नये अत्याधुनिक कार्यालय का शुभारंभ किया है।

इसके साथ ही कंपनी के फ्रांस में 10 साल भी पूरे हो गये हैं। ऐसे अवसर पर नये कार्यालय का शुभारंभ कंपनी के अनुसार अच्छा संयोग है।
एचसीएल टेक के अनुसार फ्रांस में 10 साल की यात्रा न केवल एचसीएल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह इस यूरोपीय देश में भविष्य और त्वरित विकास यात्रा के लिए सशक्त दृष्टि का प्रतीक भी है। 2009 से एचसीएल ने फ्रांस में उद्यमों को नवाचार के माध्यम से अपने व्यवसाय को बदलने (Transform) में मदद की है।
दूसरी तरफ बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 1,078.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 1,089.60 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,069.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 4.45 रुपये या 0.41% की गिरावट के साथ 1,074.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 1,45,677.49 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,190.00 रुपये और निचला स्तल 920.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!