शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर की जुलाई-सितंबर बिक्री में मामूली गिरावट

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की जुलाई-सितंबर बिक्री में साल दर साल आधार पर मामूली गिरावट आयी है।

कंपनी ने 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 0.7% कम 1,28.953 गाड़ियाँ बेचीं। इनमें जेगुआर की बिक्री 11% की गिरावट के साथ 37,323 इकाई रह गयी, जबकि लैंड रोवर की बिक्री 4.2% बढ़ कर 91,630 इकाई रही।
तिमाही में क्षेत्र के लिहाज से देखें तो अमेरिका में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 1% और यूके में 5.1% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं चीन में 24.3% और यूरोप में 0.9% की वृद्धि दर्ज की गयी। इसके अलावा अन्य विदेशी बाजारों में जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 19.2% की गिरावट दर्ज की गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 119.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 120.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 116.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 2.10 रुपये या 1.76% की गिरावट के साथ 117.45 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 33,911.91 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 239.30 रुपये और निचला स्तल 106.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!