शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) : आरके छिब्बर चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

आरबीआई (RBI) ने आरके छिब्बर को बैंक का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। छिब्बर का कार्यकाल10 अक्टूबर से शुरू होगा। उनके कार्यकाल की अवधि 6 महीने या एक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक / प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति तक रहेगी।
गौरतलब है कि छिब्बर इस समय जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक के अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। आरबीआई ने राज्य सरकार द्वारा परवेज अहमद को पद से हटाने के बाद बैंक के अंतरिम चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में आर के छिब्बर को नियुक्ति किया था।
उधर बीएसई में जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक का शेयर 32.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 32.30 रुपये पर खुल कर 33.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 10 बजे बैंक के शेयरों में 0.65 रुपये या 2.03% की बढ़ोतरी के साथ 32.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,820.93 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 65.95 रुपये और निचला स्तर 31.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख