शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने मुंबई में पेश की नयी आवासीय परियोजना

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने मुंबई में एक नयी परियोजना "विसिनो" पेश की है।

कंपनी ने यह परियोजना 06 अक्टूबर को लॉन्च की। यह एक आवासीय परियोजना है, जो महराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (Maharashtra Real Estate Regulatory Authority) के साथ पंजीकृत है।
बता दें कि महिंद्रा लाइफस्पेस 20.7 अरब डॉलर वाले महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) की रियल एस्टेट इकाई है।
उधर बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर 422.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 423.00 रुपये पर खुल कर इसी स्तर पर बना हुआ है। शेयर में कोई भी उतार-चढ़ाव नहीं है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.02% की बेहद मामूली बढ़ोतरी के साथ 423.00 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,172.50 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 445.45 रुपये और निचला स्तर 351.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!