शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) को मिली 314 करोड़ रुपये की परियोजना

प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) को केरल में 313.72 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका एसआरआईटी इंडिया (SRIT India) से मिला है, जिसकी अवधि 24 महीनों की है।
एसआरआईटी इंडिया ने अशोक बिल्डकॉन को यह ठेका स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजना केरल स्टेट इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर (Kerala State Information Technology Infrastructure) के लिए दिया है, जिसके तहत मौजूदा बिजली के खंभों का सर्वेक्षण, खंभों की आपूर्ति और स्थापना, ओवरहेड और भूमिगत ऑप्टिक फाइबर केबल बिछाना तथा गैर-आईटी वस्तुओं की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और चालू करना शामिल है।
दूसरी तरफ बीएसई में अशोक बिल्डकॉन का शेयर 97.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 98.15 रुपये पर खुल कर 99.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 0.20 रुपये या 0.21% की वृद्धि के साथ 97.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,737.05 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 155.00 रुपये और निचला स्तर 89.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!