शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) ने बेची चेन्नई में जमीन

बैटरी और टॉर्च निर्माता एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) ने चेन्नई में अपनी जमीन की बिक्री की है।

कंपनी ने अलवरपेट प्रॉपर्टीज (Alwarpet Properties) को 100 करोड़ रुपये के सौदे में अपनी चेन्नई में स्थित जमीन बेच दी है।
देश की सबसे बड़ी ड्राई-सेल बैटरी निर्माता एवरेडी इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक अमृतांशु खेतान (Amritanshu Khaitan) ने कहा है कि हमारा ध्यान बैलेंस शीट में ऋण कम करने पर होगा। साथ ही गैर-मूल संपत्तियों (प्रॉपर्टीज) बेचने पर विचार किया जायेगा।
चेन्नई में संपत्ति बिक्री की खबर से आज एवरेडी इंडस्ट्रीज का शेयर शुरुआत में दैनिक ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया। मगर इसके बाद हुई बिकवाली से शेयर ने सारी बढ़त गँवा दी। बीएसई में एवरेडी इंडस्ट्रीज का शेयर 42.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 43.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 44.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.12% की बढ़ोतरी के साथ 42.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 306.01 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 234.20 रुपये और निचला स्तर 40.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख