शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वक्रांगी (Vakrangee) ने आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar Housing Finance) से मिलाया हाथ

तकनीकी कंपनी वक्रांगी (Vakrangee) ने आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar Housing Finance) या एएचएफ के साथ साझेदारी की है।

एएचएफ देश की सबसे बड़ी सस्ते आवास वित्त कंपनियों में से एक है। वक्रांगी ने एएचएफ के साथ अपने नेक्स्टजेन वक्रांगी केंद्रों के माध्यम से संपत्ति पर होम लोन और ऋण के वितरण की पेशकश के लिए हाथ मिलाया है।
ये नेक्स्टजेन वक्रांगी केंद्र बैंकिंग, बीमा, एटीएम, सहायता प्राप्त ई-कॉमर्स, ई-गवर्नेंस, वित्तीय सेवाएँ और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में बहुत सारे उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करते हैं। इनमें 70% से अधिक केंद्र टियर 5 और टियर 6 शहरों में हैं। कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2024-25 तक ऐसे 3 लाख केंद्र स्थापित करने की है।
उधर बीएसई में वक्रांगी का शेयर 24.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 25.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 25.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.81% की कमजोरी के साथ 24.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,595.54 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 70.95 रुपये और निचला स्तर 22.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख